27-मई-2013 15:20 IST
छत्तीसगढ़ में नक्सली हिंसा पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के वक्तव्य का मूल पाठ निम्नलिखित है:
"छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी के नेताओं को ले जा रही गाड़ियों के काफिले पर हुए नक्सलियों के बर्बर हमले से मैं बेहद निराश और स्तब्ध हूं।
मैं इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं और एक बार फिर से दोहराना चाहता हूं कि हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। राष्ट्र ऐसी घटनाओं से आतंकित या भयभीत नहीं होगा। मैं संबद्ध प्रशासन से अनुरोध करता हूं कि वे इस घटना को अंजाम देने वालों को दंडित करने के लिए हर संभव प्रयास करें। हमारे नागरिकों की सदैव सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।
मैं इस घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की प्रार्थना करता हूं। " (PIB)
***
वि. कासोटिया/इ.अहमद/रीता/शदीद- 2514
Monday, May 27, 2013
Friday, February 15, 2013
दिल्ली में तेजी से बढ़े एनफ्लुएंजा के मामले
14-फरवरी-2013 19:22 IST
ऐसी बीमारियों के लक्षण बुखार, खांसी, शरीर में दर्द
आज कल विभिन्न प्रकार के मौसमी एनफ्लुएंजा वायरस फैल रहे हैं, जिससे राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में तेजी से बीमारियां फैल रही हैं। इनमें एनफ्लुएंजा ए एच-1एन-1 वायरस काफी खतरनाक है, जिनकी वजह से 2009 में महामारी फैली थी।
मीडिया के कुछ खास हिस्सों में दिखाई जा रही खबरों के बाद इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि मौसमी एनफ्लुएंजा खांसने और छींकने के दौरान एक आदमी से दूसरे आदमी में फैलता है इसमें सुअर या मुर्गियों की कोर्इ भूमिका नहीं है। मौसमी एनफ्लुएंजा से बचने के लिए लगातार हाथ धोते रहना, नाक और मुंह को रूमाल से ढकना और भीड़-भाड़ वाले इलाकों से जाने से बचने जैसे एहतियाती कदम उठाए जा सकते हैं।
ऐसी बीमारियों के लक्षण बुखार, खांसी, शरीर में दर्द इत्यादि हैं। इनका अनुभव होने पर तुरंत इलाज कराना जरूरी है। यह बीमारियां बच्चों अथवा बूढ़ों, गर्भवती महिलाओं और मधुमेह, फेफड़े से संबंधित बीमारियों, हृदय रोग, यकृत से जुड़ी बीमारियों, किडनी की बीमारियों, रक्त से जुड़ी बीमारियों से ग्रस्त लोगों में ज्यादा होती है। ऐसे लोगों को सुझाव दिया जाता है कि मौसमी एनफ्लुएंजा से ग्रस्त लोगों के संपर्क में आने से बचें। साथ ही ऐसी स्थिति में ओसेलतामिविर दवा लेने का सुझाव दिया जाता है। (PIB)

Thursday, February 7, 2013
संसद के बजट सत्र -2013 की शुरुआत
07-फरवरी-2013 12:37 IST
पंद्रहवीं लोकसभा के तेरहवें सत्र और राज्य सभा के 228वें सत्र की शुरुआत और अवधि
संसद के बजट सत्र -2013 की शुरुआत 21 फरवरी 2013, गुरुवार से होगी और 10 मई 2013, शुक्रवार को इस सत्र के समापन की संभावना है।
पंद्रहवीं लोक सभा के 13वें सत्र और राज्य सभा के 228वें सत्र की शुरुआत 21 फरवरी 2013, गुरुवार से होगी और सरकारी कामकाज की अनिवार्यताओं के अध्याधीन 10 मई 2013, शुक्रवार को इस सत्र के समापन की संभावना है।
राष्ट्रपति 21 फरवरी 2013, गुरुवार को संसद के दोनों सदनों को संयुक्त रुप से नई दिल्ली स्थित संसद भवन के केन्द्रीय कक्ष में सुबह 11 बजे संबोधित करेंगे।
मंत्रालयों/विभागों के अनुदान की मांगों पर स्थायी समिति द्वारा विचार और रिपोर्ट तैयार करने के लिए 22 मार्च 2013 को दोनों सदनों को अवकाश के लिए स्थगित किया जाएगा और 22 अप्रैल 2013 को सदन का सत्र पुनः आरंभ होगा। (PIB)
वि.कासोटिया/सुधीर पी. /विजयलक्ष्मी – 469
संसद के बजट सत्र
संसद के बजट सत्र -2013 की शुरुआत
पंद्रहवीं लोकसभा के तेरहवें सत्र और राज्य सभा के 228वें सत्र की शुरुआत और अवधि
![]() |
| Courtesy Photo |
पंद्रहवीं लोक सभा के 13वें सत्र और राज्य सभा के 228वें सत्र की शुरुआत 21 फरवरी 2013, गुरुवार से होगी और सरकारी कामकाज की अनिवार्यताओं के अध्याधीन 10 मई 2013, शुक्रवार को इस सत्र के समापन की संभावना है।
राष्ट्रपति 21 फरवरी 2013, गुरुवार को संसद के दोनों सदनों को संयुक्त रुप से नई दिल्ली स्थित संसद भवन के केन्द्रीय कक्ष में सुबह 11 बजे संबोधित करेंगे।
मंत्रालयों/विभागों के अनुदान की मांगों पर स्थायी समिति द्वारा विचार और रिपोर्ट तैयार करने के लिए 22 मार्च 2013 को दोनों सदनों को अवकाश के लिए स्थगित किया जाएगा और 22 अप्रैल 2013 को सदन का सत्र पुनः आरंभ होगा। (PIB)
वि.कासोटिया/सुधीर पी. /विजयलक्ष्मी – 469
संसद के बजट सत्र
संसद के बजट सत्र -2013 की शुरुआत
Wednesday, January 9, 2013
कोच्चि में प्रवासी वैश्विक सलाहकार परिषद की बैठक
उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों के प्रसिद्ध प्रवासी भारतीयों के ज्ञान और अनुभव का लाभ उठाना
विश्वभर से 13 प्रसिद्ध प्रवासी भारतीयों ने लिया भाग
प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह की प्रवासी वैश्विक सलाहकार परिषद की बैठक कल कोच्चि में हुई। विश्वभर से 13 प्रसिद्ध प्रवासी भारतीयों ने इसमें भाग लिया। बैठक में प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री श्री वायलार रवि, वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री आनंद शर्मा, विदेश मंत्री श्री सलमान खुर्शीद, मानव संसाधन मंत्री श्री एम.एम. पल्लम राजू, योजना आयोग के उपाध्यक्ष डॉक्टर मोंटेक सिंह आहलुवालिया और केन्द्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी बैठक में भाग लिया।
बैठक में जिन प्रवासी भारतीयों ने भाग लिया, उनमें श्री करण एफ. बिलीमोरिया, श्री स्वदेश चटर्जी, सुश्री इला गांधी, लॉर्ड खालिद हमीद, डॉक्टर रेणु खाटोर, श्री किशोर मधुबनी, श्री एल.एन. मित्तल, लॉर्ड भीखु छोटालाल पारेख, श्री सैमपितरोदा, तान श्री दातो अजीत सिंह, श्री नेविले जोसफ रोस, प्रोफेसर श्रीनिवास एस.आर.वर्धन और श्री युसूफाली एम.ए. शामिल थे।
बैठक में प्रतिभागियों ने महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों और भारत पर होने वाले उनके प्रभावों के बारे में विचारों का आदान-प्रदान किया। इनमें वैश्विक आर्थिक स्थिति, पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र की घटनाएं, ऊर्जा सुरक्षा और एशिया प्रशांत क्षेत्र में प्रवृत्तियां जैसे मुद्दे शामिल थे। सदस्यों ने भारत और प्रवासी भारतीयों के बीच तथा भारत और विभिन्न देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के बारे में भी अपने विचार प्रस्तुत किये।
प्रधानमंत्री ने उनके दृष्टिकोण और रचनात्मक सुझावों के लिए सदस्यों का धन्यवाद किया।
प्रधानमंत्री की प्रवासी वैश्विक सलाहकार परिषद का गठन वर्ष 2009 में हुआ था और हर साल इसकी बैठक होती है। इसका उद्देश्य दुनिया भर में फैले विभिन्न क्षेत्रों के प्रसिद्ध प्रवासी भारतीयों के ज्ञान और अनुभव का लाभ उठाना है, ताकि भारत और प्रवासी भारतीयों के बीच सम्पर्कों के लिए व्यापक एजेंडा तैयार किया जा सके।(PIB) 09-जनवरी-2013 12:52 IST

मीणा/राजगोपाल/गीता-97
Monday, December 24, 2012
प्रधानमंत्री का संदेश
24-दिसंबर-2012 13:34 IST
शांति बनाये रखें और हमारे प्रयासों में सहयोग देंमेरे प्यारे देशवासियो, दिल्ली में पिछले रविवार को सामूहिक बलात्कार की जो क्रूर आपराधिक घटना हुई, उस पर आपका गुस्सा और आक्रोश स्वाभाविक और उचित है। तीन बेटियों का पिता होने के नाते मैं भी आप सबकी तरह इस घटना से बहुत व्यथित हूं। मेरी पत्नी, मेरा परिवार और मैं सभी उस युवती के लिए चिंतित हैं, जो इस घृणित अपराध की शिकार हुई। हम लगातार उसकी शारीरिक स्थिति और इलाज पर नजर रख रहे हैं। इस संकटपूर्ण घड़ी में आइये, हम सब मिलकर उसके लिए और उसके प्रियजनों के लिए प्रार्थना करें।
इस घटना पर प्रतिक्रिया के रूप में विरोध प्रकट करने वाले प्रदर्शनकारियों और पुलिस बलों के बीच हुई झड़पों पर भी मुझे गहरा दुःख है। इस अपराधपूर्ण घटना पर गुस्सा उचित है, लेकिन हिंसा से कोई उद्देश्य पूरा नहीं होगा। मैं सभी सम्बद्ध नागरिकों से शांति और संयम बनाये रखने की अपील करता हूं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हम देश में महिलाओं की सुरक्षा और सलामती सुनिश्चित करने के लिए सभी संभव प्रयास करेंगे। इस बारे में जो कदम उठाये जा रहे हैं, उनके बारे में गृह मंत्री पहले ही बता चुके हैं। हम बिना किसी देरी के इस भयंकर अपराध पर व्यक्त प्रतिक्रियाओं का न केवल अध्ययन करेंगे, बल्कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा से संबंधित सभी पहलुओं की भी समीक्षा करेंगे और जो लोग ऐसे भयानक अपराध करते हैं, उनको क्या सज़ा दी जाये, इस पर गंभीरता से विचार करेंगे। हमारी सरकार इस संबंध में जो भी कदम उठायेगी और जो प्रक्रियाएं अपनायेगी, उस बारे में हम आपको जानकारी देते रहेंगे।
मैं समाज के सभी वर्गों से अपील करता हूं कि वे शांति बनाये रखें और हमारे प्रयासों में सहयोग दें। (PIB)
वि. कासोटिया/राजगोपाल/चन्द्रकला —631

Wednesday, December 19, 2012
खाली दुकानों का आबंटन
19-दिसंबर-2012 15:54 IST
आईएनए, नई दिल्ली में 123 दुकानें आबंटन के लिए खाली
शहरी विकास राज्य मंत्री श्रीमती दीपा दासमुंशी ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि संपदा निदेशालय के नियंत्रण में मोहन सिंह मार्केट, आईएनए और न्यू मोती बाग़ केंद्रीय सरकार आवासीय कालोनी, नई दिल्ली में कुल 127 दुकानें खाली पड़ी हैं। इन 127 दुकानों में से मोहन सिंह मार्किट, आईएनए, नई दिल्ली में 123 दुकानें आबंटन के लिए खाली पड़ी हैं।
सरकार की नीति के अनुसार न्यू मोती बाग़ केंद्रीय सरकार आवासीय कालोनी, नई दिल्ली में नव निर्मित 4 दुकानों के आबंटन की प्रक्रिया विचाराधीन है। (PIB)
मीणा/शुक्ल/सुमन —6212

दिल्ली में अवैध कारखाने
19-दिसंबर-2012 15:46 IST
3800 में से 44 इकाईयों/कारखानों को सील करने की कार्रवाई
शहरी विकास राज्य मंत्री श्रीमती दीपा दासमुंशी ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि दिल्ली नगर निगम द्वारा, दिल्ली मास्टर प्लान-2021 में यथा निर्दिष्ट अनुरूप क्षेत्रों में दिल्ली नगर निगम अधिनियम, 1957 की धारा 416 और 417 के अनुसार कारखाने/औद्योगिक इकाईयों के लिए लाइसेंस दिए जाते हैं। अवैध कारखानों के चलने की सूचना निगमों के ध्यान में लाए जाने पर उक्त अधिनियम के उपबंधों के अनुसार उनके विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाती है। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने अभी तक 349 इकाईयों/कारखानों के खिलाफ कार्रवाई की है जबकि पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने उक्त अधिनियम के अनुसार पहचान की गई 3800 इकाईयों में से 44 इकाईयों/कारखानों को सील करने की कार्रवाई की है। (PIB)
19-दिसंबर-2012 15:46 IST
मीणा/शुक्ल/सुमन —6211

Subscribe to:
Posts (Atom)