Showing posts with label Khatkad Kalan. Show all posts
Showing posts with label Khatkad Kalan. Show all posts

Tuesday, March 24, 2015

खटकड़ कलां में बजाया बेलन ब्रिगेड ने नशो के खिलाफ बिगूल

Tue, Mar 24, 2015 at 5:46 PM
शहीद के पैतृक गाँव में जा कर लिया आंदोलन और तेज़ करने का संकल्प
लुधियाना: 24 मार्च 2015: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):
बेलन ब्रिगेड की तरफ से शहीद-ए -आज़म सरदार भगत सिंह की  जन्म भूमि खटकड कलां में लोगो को नशो के खिलाफ जागरूक करने के लिए एक सभा का आयोजन किया जिसमे साफ़ कहा गया कि सरकार की गलत नीतियों के कारण पांच दरियाओं पावन भूमि पंजाब में आज छठा दरिया शराब व अन्य प्रकार के नशे का बहने लगा है। जिस पावन धरती पर भगत सिंह व सुखदेव जैसे देश भक्त पैदा हुए जिन्होंने आज़ादी की जंग में अपना बलिदान तक दे  दिया। आज उसी पंजाब की धरती पर  युवा वर्ग नशे की दल दल में धंस कर अपना जीवन नष्ट कर रहे है।
बेलन ब्रिगेड की राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्किटेक्ट अनीता शर्मा ने भगत सिंह के भतीजे अभय संधु से मुलकात की और उनको बताया कि आज सरकार ने  शराब  के नशे को  कम करने की बजाय अब जगह जगह शराब के ठेके खोल दिए है यही कारण है  कि  युवा वर्ग शराब का  नशा करने के  बाद  धीरे धीरे  हीरोइन और स्मैक के नशे तक पहुँच जाता है।
इस अवसर पर बेलन ब्रिगेड के सदस्यों ने लोगो को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए हजारो पैम्फलेट बांटे।