Showing posts with label Belan Brigade. Show all posts
Showing posts with label Belan Brigade. Show all posts

Tuesday, March 24, 2015

खटकड़ कलां में बजाया बेलन ब्रिगेड ने नशो के खिलाफ बिगूल

Tue, Mar 24, 2015 at 5:46 PM
शहीद के पैतृक गाँव में जा कर लिया आंदोलन और तेज़ करने का संकल्प
लुधियाना: 24 मार्च 2015: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):
बेलन ब्रिगेड की तरफ से शहीद-ए -आज़म सरदार भगत सिंह की  जन्म भूमि खटकड कलां में लोगो को नशो के खिलाफ जागरूक करने के लिए एक सभा का आयोजन किया जिसमे साफ़ कहा गया कि सरकार की गलत नीतियों के कारण पांच दरियाओं पावन भूमि पंजाब में आज छठा दरिया शराब व अन्य प्रकार के नशे का बहने लगा है। जिस पावन धरती पर भगत सिंह व सुखदेव जैसे देश भक्त पैदा हुए जिन्होंने आज़ादी की जंग में अपना बलिदान तक दे  दिया। आज उसी पंजाब की धरती पर  युवा वर्ग नशे की दल दल में धंस कर अपना जीवन नष्ट कर रहे है।
बेलन ब्रिगेड की राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्किटेक्ट अनीता शर्मा ने भगत सिंह के भतीजे अभय संधु से मुलकात की और उनको बताया कि आज सरकार ने  शराब  के नशे को  कम करने की बजाय अब जगह जगह शराब के ठेके खोल दिए है यही कारण है  कि  युवा वर्ग शराब का  नशा करने के  बाद  धीरे धीरे  हीरोइन और स्मैक के नशे तक पहुँच जाता है।
इस अवसर पर बेलन ब्रिगेड के सदस्यों ने लोगो को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए हजारो पैम्फलेट बांटे। 

Friday, March 13, 2015

नशे के खिलाफ अपनी आंधी को और फ़ैलाने में जुटा बेलन ब्रिगेड

आम जनता के घरों में शराब से घरेलू क्लेश व हिंसा बढ़ी-ब्रिगेड का आरोप
लुधियाना : 13 मार्च 2015: (दिल्ली स्क्रीन ब्यूरो): 
पंजाब में नशे खिलाफ उठ रही आवाज़ को देश के कोने कोने में पहुंचने  की तैयारी में है बेलन ब्रिगेड। इस मकसद के लिए जहाँ बड़े बड़े संगठनों और नेताओं से सम्पर्क साधा जा रहा वहीँ झौंपड पट्टी में रहने वाले गरीब लोगों से भी आपसी संबंध मज़बूत किये जा रहे हैं।  इस मकसद के लिए संगठन प्रमुख अनीता शर्मा के साथ साथ शोभा वशिष्ठ और भाजपा की संजना भी पूरी तरह सक्रिय है। पंजाब हरियाणा के साथ साथ दिल्ली की झौंपड पट्टी में रह रहे गरीब लोगों पर भी बेलन ब्रिगेड अपना ध्यान पूरी तरह से केंद्रित कर रहा है। अगर यह गरीब समुदाय ब्रिगेड के साथ आ जाता है तो गली मोहल्लों में शराब की बिक्री  लिए भी आसान नहीं होगा। 
बेलन ब्रिगेड ने गरीब इलाको में जाकर वहां वहां अपना अभियान तेज़ कर दिया है जहां 90 प्रतिशत लोग शराबी है और वहां की महिलाओ से शराब से घरेलू हिंसा विषय पर चर्चा की।  आज  किसी से छुपा नहीं है कि  शराब के  कारण हर गरीब परिवार का ताना बाना बिगड़ चुका है। इस अभियान के अंतर्गत जहाँ बेलन ब्रिगेड नशे के खिलाफ अपना अभियान चला रहा है वहां इन इलाकों में रह रही पढ़ी लिखी और होशियार महिलाओं को भी इस अभियान में  है तांकि एक नए स्वस्थ समाज का निर्माण तेज़ी से हो सके। इन गरीब क्षेत्रों की प्रतिभा को तलाश करने  काम सरकार के समाज भलाई विभागों को करना चाहिए था वह काम अब बेलन ब्रिगेड कर रहा है। ब्रिगेड ने इस बात की निंदा की है कि पंजाब सरकार की  गली गली  में शराब  वेच कर टैक्स  इकठ्ठा  करने की  योजना ने बूढ़े माँ बाप व मासूम वच्चो के मुँह से दो वक्त की रोटी को भी छीन लिया है।  लहू बिकेगा शराब-ए- दुकान खुलने तक 
बेलन ब्रिगेड की राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्किटेक्ट अनीता शर्मा ने बताया कि एक गरीब मजदूर जब थक हार कर शाम को घर लौटता है तो रास्ते में भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोज़गारी, बीमारी और मानसिक गम उसे शराब पीने के लिए मजबूर कर देते है और वह घर के बाहर गली से शराब पीकर जब घर वापस  आता है तो उसे शराबी हालत में देखकर सारा परिवार दुःखी हो जाता है और जब पत्नी व बच्चे उसे शराब छोड़ने के लिए कहते है तो घर में क्लेश और हिंसा का माहौल बन जाता है, वच्चो पर इसका बहुत बुरा असर पड़ता है। 
अनीता शर्मा ने कहा कि पंजाब सरकार गरीबो के घरो में खुशहाली लाने के लिए इस बार सरकारी बजट में शराब के ठेको में 20 प्रतिशत की कटौती करे ताकि कुछ हद तक  गरीब इलाको में रहने वाले लोग भी शराब जैसे सरकारी नशे से दूर अपने परिवार के साथ दो वक्त की रोटी सुख से  खा सके। 
इस अवसर पर शोभा वशिष्ठ और संजना ने भी महिलाओ को  शराब से  होने  वाली समस्याओं के बारे बताया।